Hero Xtreme 125R: दमदार स्टाइल और पावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Hero MotoCorp ने अपनी नई कम्यूटर स्पोर्ट्स बाइक Hero को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
125cc सेगमेंट में यह बाइक स्पोर्टी डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स के साथ युवाओं को खास तौर पर टारगेट करती है। 125R का मुकाबला TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar NS125 जैसी बाइक्स से होगा।
इंजन और जानदार परफॉर्मेंस

Hero Xtreme 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है,
जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में i3S टेक्नोलॉजी (Idle Stop-Start System) भी दी गई है
जिससे माइलेज बेहतर मिलता है।
डिजाइन और स्टाइल मैं सबसे खास

Xtreme को एक बेहद स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक दिया गया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, और LED हेडलैम्प जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स हैं। इसका स्टाइल युवा राइडर्स को खासा आकर्षित करता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
LED लाइट्स
टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन
रियर मोनोशॉक
CBS (Combi Braking System) के साथ डिस्क/ड्रम ब्रेक ऑप्शन
इस सेगमेंट मैं सबसे कम कीमत मात्र 96000 मैं
Hero Xtreme 125R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹96,000 रखी गई है, जो इसे सेगमेंट में एक वैल्यू फॉर मनी बाइक बनाती है।
इस सेगमेंट मैं सबसे ज्यादा माइलेज युवाओं की पहली पसंद
Hero का दावा है कि Xtreme 125R 60 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो इसे हर रोज़ के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
क्यों खरीदें Xtreme 125R?
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो शानदार माइलेज दे, दिखने में स्टाइलिश हो और बजट के अंदर फिट बैठे
तो Hero आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसका स्पोर्टी डिज़ाइन युवाओं को खासा पसंद आ रहा है,
वहीं 60kmpl तक का माइलेज इसे डेली यूज़ के लिए परफेक्ट बनाता है।
Hero की भरोसेमंद इंजीनियरिंग और लो मेंटेनेंस कॉस्ट इसे पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए भी एक समझदारी भरा फैसला बनाती है। बाजार में जहां पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में Xtreme जैसे विकल्प आपके खर्च को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं
https://www.heromotocorp.com/en-in/motorcycles/performance/xtreme-125r.html
