नरसिंहपुर: भांजे की स्कूल फीस भरने के लिए महिला ने किया एटीएम चोरी का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Narsinghpur News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक 24 वर्षीय महिला ने अपने 16 वर्षीय भांजे के साथ मिलकर एटीएम चोरी का प्रयास किया।
इस पूरी वारदात के पीछे कारण था भांजे की कक्षा 11वीं की फीस भरने के लिए पैसे जुटाना।
https://esb.mp.gov.in/e_default.html
कैसे हुई चोरी की कोशिश
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती मेहरा है, जो नरसिंहपुर के चिचली स्थित इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली है।
शुक्रवार रात वह अपने भांजे के साथ एक्टिवा स्कूटर पर एटीएम पहुंची।
उसके पास लोहे की रॉड, स्टील रिंग रॉड, लोहे की पट्टी और पिंचर्स जैसे औजार मौजूद थे।
दोनों ने मिलकर एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मशीन से पैसे निकालने में नाकाम रहे।
50 हजार का नुकसान और सीसीटीवी कैमरे चोरी
पैसे निकालने में असफल होने पर आरोपियों ने एटीएम मशीन और वहां की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया।
इस दौरान उन्होंने करीब ₹50,000 का नुकसान किया और साथ ही एटीएम में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी चुरा लिए।
सीसीटीवी फुटेज से दोनों की पहचान हो गई और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पास भांजे की 11वीं कक्षा की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे।
मजबूरी में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला के स्कूटर से एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया
और बाकी दो कैमरे तथा उपकरण उसके घर से जब्त किए।
https://indiankanoon.org/search/?formInput=theft%20in%20atm
पुलिस कार्रवाई
संज्ञीवनी नगर थाना प्रभारी वी.डी. द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 334(2) और 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग भांजे को बाल अपराधी के रूप में दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
यह मामला समाज में शिक्षा और आर्थिक तंगी की स्थिति को उजागर करता है। फीस न भर पाने की समस्या ने एक महिला को अपराध करने तक मजबूर कर दिया।

