RRB ग्रुप D परीक्षा 2025 की नई तिथि घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN-08/2024 के अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्रुप-D (लेवल-1) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह परीक्षा भारतीय रेलवे में ट्रैक मेन्टेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और अन्य लेवल-1 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती में लगभग 32,438 पद शामिल हैं और देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
परीक्षा में देरी का कारण RRB ग्रुप D 2025
आधिकारिक नोटिस के अनुसार ग्रुप D CBT परीक्षा को दोबारा निर्धारित किया है। अब परीक्षा निम्न निर्धारित तिथियों के बीच आयोजित होगी
नई परीक्षा तिथि: 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026
पहले परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच होने वाली थी।
सिटी इंटिमेशन स्लिप: 19 नवंबर 2025 के आसपास जारी की जाएगी।
एडमिट कार्ड: परीक्षा से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
नई परीक्षा तिथि और शेड्यूल
मामला इस बात को लेकर उठा था कि क्या 10वीं पास और ITI योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
ग्रुप D 2025 परीक्षा में देरी का सबसे बड़ा कारण कोर्ट केस रहा।
यह मुद्दा CAT (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) तक पहुंचा।
1.CAT ने 12 नवंबर 2025 को फैसला सुनाया कि 10वीं पास और ITI धारक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
2.इस निर्णय के बाद RRB ने नया शेड्यूल जारी किया और परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए सिलेबस के अनुसार नियमित तैयारी करते रहें।
सिटी स्लिप जारी होते ही यात्रा की योजना बना लें ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।
एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर अवश्य लेकर जाएं।
निष्कर्ष
ग्रुप D परीक्षा 2025 रेलवे में नौकरी पाने की एक महत्वपूर्ण अवसर है। कोर्ट केस और तिथि में देरी के बाद अब परीक्षा की नई तिथियाँ स्पष्ट हो चुकी हैं।
